Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने धमतरी में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण योजनाओं की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष   संदीप शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक लेकर खाद्य सुरक्षा, मध्यान्ह भोजन तथा पोषण आहार योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि प्रत्येक हितग्राही तक समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न और पोषण सामग्री पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने फोर्टीफाइट चावल के गुण एवं उसे पकाने की विधि संबंधी पोस्टर सभी राशन दुकानों में लगाने कहा। बैठक में सचिव, राज्य खाद्य आयोग   राजीव जायसवाल, कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा मौजूद थे ।
शर्मा ने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों और छात्रावासों का सतत् निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि बच्चों को प्रदत्त पोषण आहार की गुणवत्ता और मात्रा का सही आंकलन हो सके। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण उन्मूलन के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को सक्रिय रूप से फील्ड में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी योग्य हितग्राही को योजनाओं से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि बच्चां को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे, अन्यथा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर   इंदिरा देवहारी ने जिले में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, खाद्यान्न वितरण की प्रगति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था तथा पोषण आहार आपूर्ति की विस्तृत जानकारी दी। अपर कलेक्टर ने बताया कि वितरण कार्यों की कलेक्टर के निर्देशन में नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी परिवहन एवं भंडारण केंद्रों में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित और जनहितैषी बन सके।
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग सामूहिक रूप से समन्वित प्रयास करें, ताकि प्रत्येक परिवार तक खाद्य सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला प्रबंधक नान को चावल गोदाम पर दीवाल पर एक तरफ़ एपीएल और दूसरी तरफ़ बीपीएल चावल अंकित करने कहा। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी   बसंत कोर्राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास   जगरानी एक्का, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास   विमल साहू, जिला समन्वयक   देवेश सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?