Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. सीताराम शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण

स्कूल शिक्षा मंत्री   गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के भटगांव, जेवरा–सिरसा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित सीताराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. शर्मा के संपर्क में रहे वरिष्ठजनों तथा प्रतिमा निर्माता मूर्तिकार   अंकुश देवांगन एवं   डी.एस. विद्यार्थी को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री   यादव ने कहा कि पंडित सीताराम शर्मा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के समर्पित सेनानी थे, बल्कि समाजसेवी, आध्यात्मिक पुरुष, कथावाचक, ज्योतिषाचार्य और सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में भी सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर के भनपुरी स्कूल में अध्ययन काल के दौरान स्व. शर्मा स्वतंत्रता रैलियों में तिरंगा लेकर अग्रिम पंक्ति में खड़े होते थे।
मंत्री श्री यादव ने  स्व. शर्मा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वे गीता पाठ, ज्योतिष ज्ञान और कर्मकाण्ड में निपुण थे और गांव में संस्कार शिक्षा का प्रसार करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्या मण्डलम् की बैठक में एक वर्ष के भीतर 100 कर्मकाण्डी पंडित तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शुद्ध उच्चारण और संपूर्ण 16 संस्कारों की परंपरा को संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर मंत्री   यादव ने हाई स्कूल जेवरा–सिरसा का नामकरण स्व. पंडित सीताराम शर्मा के नाम पर करने की घोषणा भी की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत से अनुमोदन लेकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
समारोह में   महेश शर्मा,   सुरेन्द्र कौशिक,   कमलेश सहित स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं  बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    व्याकरण ही नहीं, सत्यता और संतुलन ही भाषा की वास्तविक शुचिता – कुलपति प्रो. मनोज दयाल प्रेमचंद जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ‘बौद्धिक विमर्श इकाई’ का गठन

    ​ ​रायपुर, 01अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य के युगद्रष्टा मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात

      घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली प्रवास के दौरान किया दूरभाष पर संपर्क, मुख्यमंत्री की 20-20 लाख रुपये की सहायता घोषणा पर जताया आभार कहा- आतंकियों को उनके कायराना…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR