Ro no D15139/23

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी भीषण आग, हाई अलर्ट जारी; वीडियो देख सहम जाएगा दिल

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में भीषण जंगल की आग से घर तबाह, हजारों लोग बेघर. 42°C तापमान, तेज हवाएं और सूखी बिजली ने हालात बिगाड़े. सेंट्रल कोस्ट, हंटर और तस्मानिया में इमरजेंसी अलर्ट जारी.आग तेजी से फैलती जा रही है.

ऑस्ट्रेलिया में गर्मी, तेज हवा और सूखी जमीन तीनों ने मिलकर हालात इतने खराब कर दिए हैं कि न्यू साउथ वेल्स एक बड़े संकट में फंस गया है. जंगल की आग कई जगहों पर तेजी से फैल रही है और लोगों को तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी जा रही है. सेंट्रल कोस्ट से लेकर हंटर रीजन तक आग ने घरों, जंगलों और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. शनिवार को न्यू साउथ वेल्स के सेंट्रल कोस्ट क्षेत्र में आग ने हजारों हेक्टेयर जमीन को जला दिया. प्रशासन ने फेगन्स बे और वॉय वॉय इलाके में सबसे ऊंचे स्तर की चेतावनी जारी की. यह क्षेत्र करीब 3.5 लाख लोगों की आबादी वाला है और सिडनी से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर है. इस बीच, ABC ने बताया कि आग की वजह से 16 घर तक जल चुके हैं, और ये संख्या और बढ़ सकती है. न्यू साउथ वेल्स Rural Fire Service ने साफ कहा कि अगर रास्ता साफ है तो अभी निकल जाएं और वॉय वॉय की तरफ जाएं.

Australia NSW Wildfire Emergency Alert in Hindi: राज्य में 50 से अधिक जगह जंगल की आग भड़क रही

राज्य में 50 से अधिक जगह जंगल की आग भड़क रही है. अपर हंटर क्षेत्र में लगी मिल्सन्स गली की आग को सबसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है और यह 10,000 हेक्टेयर से ज्यादा इलाका जला चुकी है. RFS प्रवक्ता ग्रेग एलन ने बताया कि वहां कई घरों पर असर पड़ा है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से सही स्थिति का पता लगाना मुश्किल है.

सेंट्रल कोस्ट के कूलेवोंग इलाके में कम से कम 12 घर जलकर खत्म हो गए. RFS के असिस्टेंट कमिश्नर  लेह पिलकिंगटन ने एबीसी को बताया कि जब टीमें वहां पहुंचीं, तब तक कई घर आग की चपेट में आ चुके थे. अब फायरफाइटर्स कोशिश कर रहे हैं कि आग वोय वोय जैसे बड़े शहर तक न पहुंच पाए. वहीं, फेडरल सांसद गॉर्डन रीड ने कहा कि यह सिर्फ घर नहीं थे, ये लोगों की पूरी जिंदगी थी. सिडनी और केंद्रीय NSW में टोटल फायर बैन लगाया गया है. 90 किमी/घंटा की हवा, सूखी बिजली और तूफानी मौसम नए इलाकों में भी आग लगने का खतरा बढ़ा रहे हैं. कैनबरा टाइम्स के अनुसार, मौसम विज्ञानी डीन नैरमोर का कहना है कि पश्चिम-उत्तरपश्चिम से चलने वाली गर्म हवाएं आग को अनियंत्रित बना सकती हैं. कोबर से टैमवर्थ के बीच आने वाला इलाका ओले, तेज हवाओं और सूखी बिजली वाले सबसे खराब तूफान का सामना कर सकता है.

  • Related Posts

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    साहित्यायन, दिल्ली की प्रथम व्याख्यानमाला में हुआ गंभीर विमर्श नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए…

    Read more

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

          पेरिस/बुसी-सेंट-जॉर्जेस | रविवार, 6 सितंबर 2026 फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इसके साथ ही…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी