Ro no D15139/23

’कोरबा जिले में सुगम धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान, सरकार की पहल बनी राहत का कारण’

कृषक  भागीरथी कैवर्त को मिला पारदर्शी एवं सुविधा सम्पन्न धान खरीदी व्यवस्था का लाभ’

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में आज कोरबा जिले के कथरीमाल निवासी कृषक  भागीरथी कैवर्त कनकी स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने 105 क्विंटल 60 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लाया।   कैवर्त लगभग 5 से 6 एकड़ में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ ऐप की सुविधा ने इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे केंद्र में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
कैवर्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 100 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जबकि इस वर्ष बेहतर उपज होने के कारण वे ज्यादा मात्रा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए निर्धारित सर्वोच्च समर्थन मूल्य अत्यंत लाभकारी है, जिससे सभी किसान संतुष्ट और उत्साहित हैं। साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली अंतर राशि समय पर उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने आगे बताया कि धान को उपार्जन केंद्र तक लाने से लेकर अंतिम भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित है। पहले जिन समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ता था, वे अब पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसान बिना किसी परेशानी के धान बेचकर सीधे अपने घर लौट पा रहे हैं।
कैवर्त ने कहा विष्णु सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर लगातार हमारी उन्नति के लिए काम कर रही है। व्यवस्थाएं सरल हुई हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं और हम किसानों को सम्मान मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन कोरबा का हृदय से धन्यवाद देता हूं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

      33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल