Ro no D15139/23

मेरिट में स्थान बनाने पर दीक्षांत समारोह में एमएससी की छात्रा ममता को मिला सम्मान

मिनीमाता शासकीय महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता पैगवार ने एमएससी रसायन शास्त्र में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति   रामनाथ कोविंद, कुलाधिपति एवं राज्यपाल   रमेन डेका, मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय, उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति   अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने ममता को सम्मान प्रदान किया। 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी ममता पैगवार, एसईसीएल कर्मी श्री गीत राम पैगवार की सुपुत्री हैं। ममता शुरुआत से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने ममता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
ममता ने अपनी प्राध्यापिका   श्रेणी दिवाकर के मार्गदर्शन में सतत मेहनत और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। एमएससी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर तथा शासकीय महाविद्यालय से अध्ययन कर विशेष उपलब्धि अर्जित करने पर ममता की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। ममता पैगवार की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प रखती हैं।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…