मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ

बस्तर संभाग के सातों जिलों और नुवा बाट के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर
दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
बस्तर अब शांति-समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

  बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का गुरुवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रतियोगिता शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के युवाओं ने इतनी बड़ी संख्या में स्पर्धा में भाग लेकर इस महत्ती आयोजन के सहभागी बने। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि बस्तर ओलम्पिक में नुआ बाट के अधिकाधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है। साथ ही बड़ी संख्या में हमारी बेटियां और बहनें हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण को साबित कर रही हैं। सरकार बस्तर के युवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर विकास में सहभागी बनाने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। यही वजह है कि बस्तर के युवा लोकतंत्र में आस्था एवं विश्वास से जुड़ रहे हैं, वहीं विकास के मार्ग में आगे आकर भूमिका निभा रहे हैं। बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के विजेता विकास के मॉडल होगें। भविष्य में बस्तर के खिलाड़ी ओलम्पिक में मेडल हासिल कर आएं, इस दिशा में सरकार यहां के युवाओं को बेहतर अवसर तथा प्रशिक्षण प्रदान करेगी और सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ एवं दो करोड़ रुपए की सम्मान निधी प्रदान करेगी। सरकार बस्तर के गांव-गांव में विकास की धारा पहुंचे, इस दिशा में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे अब बस्तर शान्ति-समरसता और समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर होकर प्रदेश एवं देश के विकास में सहभागी बन रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर प्राकृतिक  संसाधनों से परिपूर्ण है और इस धरा का समग्र विकास करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बस्तर ओलम्पिक यहां के युवाओं को खेल की दृष्टि से आगे बढ़ाए जाने की पहल के साथ उन्हें विकास में सहभागिता निभाने प्रोत्साहित करना है। बस्तर में खेल के अधोसंरचना को और बेहतर किया जाएगा, ताकि खिलाडियों को उचित मंच दिया जा सके। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जितना सिखाता है हार से भी हमको अच्छा करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि बस्तर ओलम्पिक युवाओं को विकास के मुख्यधारा से जोड़ने का सकारात्मक प्रयास है। सरकार इस दिशा में लगातार पहल कर बस्तर के अंदरूनी ईलाके के युवाओं को ज्यादा मौके देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। भविष्य में इस दिशा में और बेहतर पहल किया जाएगा।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप और ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली खिलाड़ी पद्मश्री एमसी मेरीकॉम ने भी बस्तर ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।संचालक खेल एवं युवा कल्याण सुश्री तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में अवगत कराया कि बस्तर ओलम्पिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में  बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर एवं बस्तर जिले के साथ ही नुवा बाट के करीब तीन हजार 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है। बस्तर के लिए गौरव का क्षण होने के साथ ही बस्तर के सुनहरे भविष्य के लिए सरकार का बहुत ही अच्छा निर्णय है। इस बस्तर ओलम्पिक में तीन स्तर की स्पर्धा से के जरिये बस्तर प्रतिभाओं को एक मंच दिया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में गत वर्ष के एक लाख 65 हजार की अपेक्षा तीन लाख 92 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया ये परिवर्तन की बयार है। जिसमें दो लाख 27 हजार से ज्यादा महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आरंभ में खिलाड़ियों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर आतिशबाजी की गई। वहीं रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत माता रूकमणी कन्या आश्रम तथा अन्य विद्यालयों की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी. कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण पिस्दा एवं खुशबू नाग, सातों जिलोें के नोडल अधिकारी, खेल अधिकारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

  • Related Posts

    दौलतराम ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगाई धनिया की फसल

    – किसानों को धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित – उद्यानिकी विभाग की ओर से दिया गया 20 किलो धनिया बीज राजनांदगांव 13…

    Read more

    निजी चिकित्सालय की कार्यशाला सह बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग के दिए निर्देश

    राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत आनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए निजी चिकित्सालयों की कार्यशाला सह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,