जल संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु बरमकेला ब्लॉक से जल संगवारी अभियान की शुरुआत

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जल संरक्षण के रैली में शामिल हुए और किया श्रमदान

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अतिथियों व ग्रामीणों को दिलाया जल शपथ

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में “जल ही जीवन है” और “जल संरक्षण”  संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोर गांव मोर पानी जल संगवारी अभियान की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सण्डा से शुरुआत की गई। जल संरक्षण और संवर्धन को जनजागरूकता से जोड़ने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सण्डा के प्रांगण में मुख्य अतिथि सत्ताधारी दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही एवं अध्यक्षता कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, सरपंच, अजय नायक जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, ग्रामीण जनों के उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें वक्ताओं ने जल संरक्षण के संबंध में विभिन्न जानकारी दी। इसका लक्ष्य जनभागीदारी से सोख्ता गड्ढे बनाकर, नाली में बह रहे पानी को, वर्षा जल को संरक्षित करना और भूजल स्तर बढ़ाना है, ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। इस अभियान में प्रशिक्षण, श्रमदान, जागरूकता रैली, पौधारोपण और जल स्रोतों की सफाई किया गया, जिससे ग्रामीण और पर्यावरण दोनों को लाभ मिल रहा है। रैली में महिलाएं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और “जल है तो कल है” के नारे के साथ जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश रैली निकालकर ग्रामवासियों दिया।

वहीं श्रम दान के तहत कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और अतिथियों ने ग्रामीण के घर में जाकर नल कलेक्शन के पास पहुंच कर श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा खोदा गया, जिसमें ग्रामीण महिलाएं बहुत ही खुश होकर बेकार बह रहे पानी उस सोख्ता गड्ढा में जायेगा। वहीं स्कूल परिसर में डॉ संजय कन्नौजे एवं अतिथियों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। जन भागीदारी से 157 सूखता गड्ढा का प्रत्येक घर में निर्माण कराया गया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पानी संरक्षण का संकल्प दिलाया कि वे: पानी की बर्बादी नहीं करेंगे। वर्षा जल का संचयन करेंगे, नदी, तालाब और कुओं को प्रदूषण से बचाएंगे।  उन्होंने कहा कि “यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।  ग्राम पंचायत सण्डा की जनता ने आज जो संकल्प लिया है, वह पूरे जिले के लिए मिसाल बनेगा।” उन्होंने बताया कि इसी तरह के कार्यक्रम जिले की अन्य पंचायतों में भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब गांव के लोग घर-घर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने और पानी का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित हुए हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसे सामुदायिक प्रयासों से न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि भविष्य में आने वाले जल संकट से भी निपटा जा सकेगा। अतिथि डॉ संजय कन्नौजे एवं जगन्नाथ पाणिग्राही सहित द्वारा सरसों बीज वितरण कर जल संरक्षण के संबंध में और फसल चक्र के संबंध में जानकारी दिया।

इस जल संरक्षण के अभियान में कैलाश नायक, सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य, गणेशी चौहान जनपद सदस्य, राजकिशोर पटेल, विलास सारथी, शारदा मालाकार,  कार्यपालन अभियंता कश्यप, पीएचई , एसडीओ बी एल खरे, आशुतोष श्रीवास्तव कृषि विभाग, ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक, बिहान समूह की महिलाएं जनपद सीईओ अजय पटेल, कमलेश कुमार मेहरा मनरेगा पीईओ, उद्यान विभाग कर्मी सहित क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए ।

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,