Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग की प्रगति

अब तक कुल 1.17 लाख मी.टन धान खरीदी
409.32 करोड़ रुपये का भुगतान
समितियों से 8  हजार मी.टन धान का उठाव

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक( 10 दिसंबर ) तक कुल 1,72,568.60 मी.टन धान का उपार्जन किया गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।
कस्टम मिलिंग व्यवस्था को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मिलिंग हेतु 5,52,336 मी.टन धान की अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें से 4,54,272 मी.टन का अनुबंध मिलर्स से किया जा चुका है। इसी प्रकार 19,611 मी.टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है, जबकि समितियों से 7,966 मी.टन धान का उठाव हो चुका है। समितियों में 1,64,602.60 मी.टन धान शेष है, जिसके त्वरित उठाव हेतु निर्देश दिए गए हैं।
टोकन सिस्टम के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया गया है। 10 दिसंबर 2025 तक कुल 17,134 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें 1,34,59.92 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई है। इस अवधि में 3,133 किसानों द्वारा 86.53 हेक्टेयर रकबे से धान विक्रय किया गया। लंबित आवेदनों की संख्या मात्र 7 है, जिनका शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।
अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान पर भी सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक 3,652.40 क्विंटल धान तथा 02 वाहन जप्त किए गए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 28 लाख रुपये है। जिले में फोटो अपलोड एवं सत्यापन प्रक्रिया भी लगभग पूर्णता की ओर है। धान विक्रय करने वाले 3,133 किसानों में से 3,123 किसानों ने फोटो अपलोड किया है, जो 99.68 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है।
कृषक श्रेणीवार स्थिति में सीमांत, लघु और दीर्घ श्रेणी के कुल 37,084 किसानों ने धान बेचा है। पंजीकृत 74,611 कृषकों में से 18,768 किसानों ने अब तक विक्रय किया है, जबकि शेष किसानों को निर्धारित तारीखों में टोकन के माध्यम से बुलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर के निर्देशन में कमांड सेंटर द्वारा धान उपार्जन, रकबा समर्पण, शिकायत समाधान तथा फोटो सत्यापन की सतत समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र किसान को समय पर टोकन उपलब्ध हो, खरीदी बिना किसी परेशानी के हो और भुगतान शीघ्रतापूर्वक किसानों के खातों में पहुँच सके। जिले में खरीदी कार्य पूर्णतः पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानहित में जारी है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध