Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्कूल भवन का भूमि पूजन

मंत्री   अग्रवाल ने सहृदयता दिखाते हुए भवन निर्माण हेतु 20 लाख रू की राशि मौके पर ही स्वीकृत की

 प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखण्ड स्थित ग्राम पंचायत बिनकरा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंत्री  अग्रवाल ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस अवसर पर बिनकरा गांव के   पसिंदर राजवाड़े और उनके परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए लगभग 50 डिसमिल भूमि दान कर गांव वालों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दान गांव की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा।
मंत्री  अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। बिनकरा के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए इस नए स्कूल भवन का निर्माण आवश्यक था। भूमि दान करने वाले परिवार और गांव के सभी लोगों को मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ। हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव है। बिनकरा गांव में सरस्वती शिशु मंदिर के नए स्कूल भवन का निर्माण न केवल इस गांव के बच्चों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य के लिए एक मजबूत आधारशिला साबित होगा। मैं आशा करता हूँ कि यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां और उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा। स्थानीय परिवार द्वारा भूमि दान जैसे कदम समाज में एकता और विकास की मिसाल है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचे जिससे कि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल और गांव वालों के सहयोग से ग्राम पंचायत बिनकरा में निर्माणाधीन यह स्कूल भवन शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी और बच्चों के सपनों को साकार करने में मददगार होगी।

  • Related Posts

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे