Ro no D15139/23

फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ” – रबी वर्ष 2025-26 में फसल बीमा हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर

रबी वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों के बीमा हेतु अधिसूचना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी कर दी गई है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गेहूं (सिंचित/असिंचित), चना, राई-सरसों एवं अलसी को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
जारी अधिसूचना के अनुसार प्रति हेक्टेयर देय प्रीमियम दर इस प्रकार है-
. गेहूं सिंचित : ₹585
. गेहूं असिंचित : ₹420
. चना : ₹600
.राईदृसरसों : ₹420
. अलसी : ₹285
फसल बीमा से किसानों को ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति की भरपाई का मजबूत सुरक्षा कवच मिलता है। कृषि विभाग द्वारा इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
किसान भाइयों से अपील
उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा कराने का आग्रह किया है, ताकि फसल क्षति की स्थिति में उन्हें उचित मुआवजा प्राप्त हो सके। बीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान    कृषि विभाग के मैदानी अमले, संबंधित बैंक शाखाओं एवं बीमा कंपनी के अधिकृत अभिकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!