Ro no D15139/23

बच्चों के समग्र विकास पर फोकसः कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावास व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की

आश्रमों में बेहतर शिक्षा और सुरक्षा प्राथमिकताः
उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए अधीक्षिकाएँ सम्मानित

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बीते दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित सुविधाएँ और परिवार जैसा स्नेहपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना था। कलेक्टर   मिश्रा ने अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए सभी अधीक्षक अपनी जिम्मेदारी को संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएँ।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की नियमित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, चौकीदार एवं महिला होमगार्ड की तैनाती सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मौसमी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों और यूनिफॉर्म वितरण की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही बच्चों के ज्ञानवर्धन और शैक्षणिक विकास हेतु लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।
कलेक्टर   मिश्रा ने आश्रमों में टीवी की व्यवस्था पर भी चर्चा की और कहा कि जिन आश्रमों में टीवी नहीं है, वहां शीघ्र स्थापना की जाएगी, ताकि बच्चे देश-दुनिया की जानकारी से अवगत हो सकें। स्मार्ट कंप्यूटर लैब की समीक्षा करते हुए उन्होंने बच्चों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स की ट्रेनिंग देने हेतु अधीक्षकों को निर्देशित किया, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चयनित अधीक्षकों को आईएएम में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी।
बैठक में भोथापारा और सलोनी आश्रमों की अधीक्षिकाओं को उत्कृष्ट व्यवस्था और छात्रों को उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास   विमल साहू सहित सभी आश्रम-छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

      डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश डिजिटल क्रॉप सर्वे की मॉनिटरिंग,…

    Read more

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे