Ro no D15139/23

उपभोक्ता जागरूकता से सशक्त हुआ ग्राम गंगरेल

धमतरी जिले के ग्राम गंगरेल में आज सोमवार को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों, कानूनों एवं आधुनिक डिजिटल माध्यमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना रहा।
शिविर में जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के अध्यक्ष   गोपाल रंजन पाणिग्राही एवं सदस्य   अरविन्द सिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम गंगरेल की सरपंच   शीला सविता, उपसरपंच   अजय मेहता, सचिव   डोमेन्द्र सिन्हा, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की ठगी या अनुचित व्यापार व्यवहार के विरुद्ध निर्भीक होकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
ग्रामीणों को ई-जागृति पोर्टल एवं ई-हियरिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वे घर बैठे ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकें और डिजिटल माध्यम से सुनवाई का लाभ उठा सकें। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु की खरीद के समय उसकी अवसान तिथि, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) एवं गुणवत्ता की जांच अवश्य करें तथा पक्का बिल प्राप्त करना न भूलें।
जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य   अरविन्द सिंह परिहार ने डिजिटल उपभोक्ता सेवाओं को समय और संसाधन की बचत करने वाला बताया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में इन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के कर्मचारी   सतीश मेनन एवं   नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे। अंत में ग्राम गंगरेल की सरपंच  शीला सविता ने अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार