Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम फरसाबहार के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल ने 4 पिकअप वाहन एवं 385 बोरी धान जब्त किए

जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम फरसाबहार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने आज औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए चारों पिकअप वाहनों में 385 बोरी तक धान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित वाहनों के पास धान परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया गया।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार   थामेश्वर राठिया एवं खाद्य निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र पटेल सहित उड़नदस्ता दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जब्त किए गए वाहनों में से दो पिकअप वाहन थाना तपकरा तथा दो पिकअप वाहन उपर कछार चौकी के सुपुर्द किए गए हैं। धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण तैयार करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध धान परिवहन, भंडारण अथवा खरीदीदृबिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन की धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनी रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!