Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को ऊर्जा बचाने शपथ दिलाया

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के लिए ऊर्जा बचाओ संकल्प अभियान अंतर्गत कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रभारी अधिकारियों को ऊर्जा बचाने के लिए शपथ दिलाया कि ‘‘मैं स्वयं और अपने परिवार के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी ऊर्जा की बचत करने और सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करूँगा। मैं ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग से बचूँगा और स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दूँगा’’। यह शपथ, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, बचत और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों और संस्थानों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सहयोग किया जा रहा है। इस शपथ का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम) के बजाय सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग करना, घरों और समुदायों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाना, खासकर पीएम सूर्य घर योजना के तहत छत पर सोलर पैनल लगाकर, पर्यावरण संरक्षण कार्बन उत्सर्जन कम करके और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर जलवायु परिवर्तन से लड़ना है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण कार्यालय के क्रेडा अधिकारी शिवेन्द्र सिंह के द्वारा तत्वावधान में यह शपथ का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

      स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए सुविधाजनक और सुलभ परिवहन विकल्प उपलब्ध धमतरी, 07 सितंबर 2026/ जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की…

    Read more

    घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम

      डिजिटल सुशासन की पहल से सरकारी सेवाएं बनीं सहज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित धमतरी, 7 सितंबर 2026। सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना, आवेदन जमा करना, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना और…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी