Ro no D15139/23

इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, गले मिले PM अहमद अली, खुद कार चलाकर ले गए होटल,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है. वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं. राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. एक खास अंदाज़ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इथोपिया पहुंचे. राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. एक खास अंदाज़ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया. रास्ते में उन्होंने एक खास पहल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री के इन खास हाव-भाव से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान साफ नजर आया.

जॉर्डन से इथोपिया गए हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है. वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होगी. साथ ही सहयोग पर भी चर्चा होगी.
इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान वह लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा और ग्लोबल साउथ के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी क्या मायने रखती है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे.

द्विपक्षीय संबंधों के साथ कई और मुद्दों पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के पीएम डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे. इसके अलावा दोनों देशों के साझा हितों समेत कई और मुद्दों पर भी चर्चा होगी. पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय इथियोपिया यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में इथियोपिया से ओमान जाएंगे.

  • Related Posts

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    टूटी शादी से सोशल मीडिया तक, अपनी पार्टी बनाने से लेकर अध्यात्म की राह तक… तेज प्रताप यादव ने हर बड़े झटके के बाद खुद को नए अंदाज में पेश…

    Read more

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्चा हीरो’ बताया है. फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच अचानक हाथापाई…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग