Ro no D15139/23

राजनीतिक संघर्षों से नए राष्ट्र बनने की कहानी, दुनिया के पांच ऐसे देश जिन्होंने बदला ग्लोबल मैप

आज भी दुनिया के कई हिस्सों में सांप्रदायिक मतभेद, हिंसा, सांस्कृतिक और भाषाई अंतर की वजह से अलग देश बनाने की मांग चल रही है. समय-समय पर दुनिया के किसी न किसी हिस्से से एक नया देश जन्म लेता है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं विश्व के पांच नए देशों के बारे में.

वर्तमान में दुनिया में कुल 195 देश हैं जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य भी हैं. इन सभी में वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा अब भी नहीं है. लेकिन दुनिया में कई ऐसे हिस्से हैं जो आज भी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं. राजनीतिक अस्थिरता, सांप्रादायिक मतभेद और भाषाई अंतर की वजह से आज भी कई हिस्सों में अलग देश बनाने कि मांग की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे देश के बारे में जिन्हें सबसे नए देश कहा जाता है.

South Sudan is The Youngest Nation of World: दुनिया का सबसे युवा देश है दक्षिण सूडान

दक्षिणी सूडान दुनिया का सबसे नया देश है जो साल 2011 में अफ्रीकी देश सूडान से अलग हुआ. सालों की लड़ाई और संघर्ष के बाद साल 2011 में  आहिरकार सूडान से आजादी मिली. लेकिन आजादी के बाद से ही इस देश कि स्थिति ठीक नहीं है, तेल के संसाधनों से समृद्ध देश आज भी गरीबी और सूखे का सामना कर रहा है. इसके साथ राजनीतिक अस्थिरता और गृहयुद्ध ने इस देश को उबरने नहीं दिया है. हालांकि सर्बिया. रूस, चीन जैसे देश अब भी इसे अलग देश नहीं मानते हैं. , रूस और चीन जैसे देश अब भी इसे अलग देश नहीं मानते हैं। 

Worlds Newest Nations: कोसोवो

कोसोवो ने एकतरफा तौर पर 17 फरवरी 2008 को सर्बिया से आजादी की घोषणा की. सर्बिया के साथ साथ रूस ने भी इस कदम का विरोध किया था. हालांकि बाद में कोसोवो को अमेपिका और यूरोपीय संघ के बड़े देशों ने मान्यता दी है लेकिन अभी तक इसे संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य नहीं बनाया गया है.

मोंटेनेग्रो और सर्बिया

साल 1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद सर्बिया औऱ मोंटेनेग्रो के नाम से एक देश की स्थापना हुई लेकिन 2006 में उसका बंटवारा हो गया. मोंटेनेग्रो और सर्बिया दो अलग देश बन गए. इस अलगाव कि शुरूआत मोंटेनेग्रो ने की और 21 मई 2006 में एक जमनत संग्रह (Plebiscite) कराया. इसमें 55 प्रतिशत लोगों ने सर्बिया से अलग होने के हक में फैसला दिया जिसके बाद औपचारिक रूप से मोंटेनेग्रो और सर्बिया अलग-अलग देश बन गए.

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    US-Iran Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से इतिहास में सबसे ज्यादा तेल कंटेनरों को सुरक्षित निकाला है. उनका कहना…

    Read more

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को Google के CEO सुंदर पिचाई के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. व्हाइट…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर