Ro no D15139/23

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*बलौदाबाजार-भाटापारा को मिली बड़ी सौगात:नवेरी–गाडाभाठा मार्ग का निर्माण 4.32 करोड़ रुपए,भंवरगढ़ से जांगडा निर्माण 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण हेतु 1.64 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति*

रायपुर,17 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के लिए 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। नवेरी–गाडाभाठा और भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग का निर्माण ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे विकास के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। स्वीकृति के पश्चात तकनीकी अनुमोदन लेकर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो।
उल्लेखनीय है कि इस स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के मुखिया के रूप में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

      0 सभी मीडिया के साथियों को नमस्कार, जय जोहार!* *आप सभी को शारदीय नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर एक शुभ प्रस्ताव आज हमारी मंत्रिपरिषद ने पारित…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर