21 दिसंबर को पोलियो पर वार, 3 दिन चलेगा  पोलियो अभियान

*राज्य स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में तैयारियों की समीक्षा, व्यापक प्रचार पर जोर*

रायपुर 17 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
पोलियो दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पोलियो अभियान का आयोजन 21 से 23 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन 21 दिसंबर को प्रदेशभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 व 23 दिसम्बर को पोलियो की खुराक से छूटे हुए बच्चों को घर घर जाकर खुराक दी जायेगी। अभियान के सुचारु संचालन को लेकर बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य स्तरीय टीकाकरण टास्क फोर्स समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान में कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार, घर-घर पहुंच और संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को अभियान की सफलता पूरे कार्यक्रम की दिशा तय करेगी।

बैठक में डॉ. संजीव कुमार झा (संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ. निर्मला यादव (संयुक्त संचालक, आरसीएच), श्री डी. एस. मरावी (महिला एवं बाल विकास विभाग), बी. एल. देवांगन (लोक शिक्षण विभाग), निशा सिंह (यूएनडीपी), नितिन पाटिल  विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विभागीय समन्वय के साथ 21 दिसंबर को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी. आर. भगत ने समिति को अभियान की संपूर्ण रूपरेखा, माइक्रो प्लानिंग, बूथ व्यवस्था, मोबाइल टीमों, ट्रांजिट टीमों और निगरानी तंत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान तीन दिनों तक चलाया जाएगा, ताकि छूटे हुए बच्चों को भी कवर किया जा सके।

  • Related Posts

    नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण* रायपुर 15 फरवरी 2026( IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

    – निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण को शीघ्र शुरू करने किया प्रेरित राजनांदगांव 14 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी