Ro no D15139/23

सुशासन के दो सालरू-सड़क विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदल रही है गांव की तस्वीर, सड़क निर्माण के लिए मिले जिले को 986 करोड़ 90 लाख रूपये की बड़ी सौगात…….

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दो साल का सुशासन प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहा है। इस अवधि में सड़क निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कुल 623 सड़कों के निर्माण के लिए 986 करोड़ 90 लाख रुपये की ऐतिहासिक सौगात दी है। यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि जिले के गांव-गांव तक विकास की मजबूत नींव हैं।लोक निर्माण विभाग के तहत  जिले के 108 सड़कों के निर्माण हेतु 634 करोड़ 32 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है,गांव से मुख्य सड़कों तक जोड़ने के लिए तेजी से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के तहत जिले के 93 सड़कों के लिए 239 करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है।ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले के 29 सड़कों के निर्माण के लिए 76 करोड़ 20 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।इसके साथ ही ग्राम गौरव पथ योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 सीसी रोड निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।प्रदेश सरकार ने गांव-मुहल्लों की आंतरिक सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के विभिन्न गांव मुहल्ले में 376 सीसी रोड निर्माण के लिए 31 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति से गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।सड़क निर्माण से न केवल दूरी घटेगी, बल्कि विकास की रफ्तार भी कई गुना बढ़ेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है, बच्चों की स्कूल तक पहुंच सुगम हुई है और आपातकालीन सेवाएं भी तेजी से उपलब्ध हो पा रही हैं।जिले में सड़क विकास के इस व्यापक अभियान से जनता में गहरा संतोष और विश्वास दिखाई दे रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार जता रहे हैं और इसे सुशासन की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। दो साल के कार्यकाल में सड़क नेटवर्क का यह विस्तार आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।
जशपुर में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की सौगात के बाद बदल रही है तस्वीर,राहगीरों को कीचड़ एवं जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति
जशपुर जिले को मिली सड़कों की सौगात के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। वर्षों से कीचड़, गड्ढों और जर्जर मार्गों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। नई और सुदृढ़ सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आमजन का दैनिक जीवन भी सरल और सुरक्षित बनेगा।नई सड़कों के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को अब कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी। पक्की सड़कों के कारण गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दूरस्थ क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव मुख्य मार्गों से स्थापित होगा

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?