Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट से गांव-गांव हो रहे हैं रोशन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से गांवों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की थी

मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस पहल से गांव-गांव रोशन हो रहे हैं और हर गली व हर मुहल्ला अब प्रकाश से जगमगा रहा है। सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट ने न केवल गांवों की तस्वीर बदली है, बल्कि ग्रामीण जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। फरसाबहार ब्लॉक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टिकोण से गावों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कैंप कार्यालय की विशेष पहल पर सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई और इसका क्रियान्वयन किया गया।
फरसाबहार ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम फरसाबहार, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा, गारीघाट एवं भगोरा जैसे गांवों में सौर स्ट्रीट लाइट की स्थापना से स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पहले जहां अंधेरे के कारण रात के समय आवागमन में कठिनाइयां होती थीं, वहीं अब पर्याप्त रोशनी के कारण ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल मिल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी अब बिना भय के रात में बाहर निकल पा रहे हैं।
स्ट्रीट लाइट लगने से हाथी प्रभावित क्षेत्र पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो गई है। रात के समय पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध होने से सतर्कता की वजह से मानवदृहाथी संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आईं है। ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों का पहले से आभास हो जाता है, जिससे वे सतर्क रह पाते हैं और जानदृमाल की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। सौर ऊर्जा से संचालित होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। यह पहल स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के उपयोग की दिशा में एक सशक्त कदम है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर स्ट्रीट लाइटों से उनके गांवों में सुरक्षा, सुविधा और विकास की नई रोशनी आई है, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सहज और सुरक्षित हुआ है।

  • Related Posts

    कौशल विकास सामुदायिक केन्द्र युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार परक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- वन मंत्री केदार कश्यप

    *कन्या छात्रावास और सामुदायिक भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण* रायपुर, 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री…

    Read more

    बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम

    देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल से बस्तर को मिली नई पहचान रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर की धरती एक बार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?