Ro no D15139/23

इथियोपिया में ‘वंदे मातरम’ की गूंज! झूमे पीएम मोदी, हाथ उठाकर बजाईं तालियां, VIDEO हुआ वायरल

पीएम मोदी फिलहाल तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के तहत वो मंगलवार शाम इथियोपिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के लिए आयोजित खास डिनर में भारतीय राष्ट्रगीत वंदे मातरम की खास प्रस्तुती दी गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन अरब देशों की यात्रा पर हैं, जहां पहले चरण में उन्होंने जॉर्डन की यात्रा की. अपने दो दिवसीय दौरे को खत्म करके मंगलवार शाम को वो इथियोपिया पहुंचे जहां उनके भव्य स्वागत किया. इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचने के बाद पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ, जहां पीएम अबी अहमद अली खुद कार चलाकर उन्हें होटल तक ले गए.

इसके बाद रात को हुए डिनर आयोजन में एक खास संगीत की प्रस्तुती दी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं.

इथियोपिया में वंदे मातरम की गूंज (Vande Mataram Played In Ethiopia )

पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें इथियोपिया के तीन गायक भारतीय राष्ट्रीय गीत गाते नजर आ रहे हैं. इस पर पीएम ने लिखा, प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित डीनर पार्टी में इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति दी. यह पल बहुत ही भावनात्मक है क्योंकि ये ऐसे समय में हुआ जब भारत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है.

झूम उठे पीएम मोदी

वंदे मातरम की प्रस्तुती देख पीएम मोदी खुशी से झूम उठे और दोनों हाथ उठाकर तालियां बजाने लगे. प्रधानमंत्री और भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को इस दौरान उत्साहपूर्वक तालियां बजाते हुए देखा गया. इसके बाद विदेश मंत्रायल ने भी ट्टीट कर लिखा की पीएम के स्वागत में वंदे मातरम की प्रस्तुती मन को छु लेने वाली है.

पीएम के सर सजा ताज (PM Modi Ethiopia Visit)

प्रधानमंत्री को इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से भी सम्मानित किया गया, इस तरह का सम्मान प्राप्त करने वाले ये पहले विदेशी नेता बने हैं.

संसद में पीएम ने दिया भाषण (PM Modi In Ethiopian Parliament)

बुधवार सुबह इथियोपियाई संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मामले में प्राकृतिक साझेदार हैं. पीएम ने  कहा कि विकासशील देशों के रूप में भारत और इथियोपिया एक दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं और एक दूसरे को बहुत कुछ दे भी सकते हैं. पीएम ने आगे कहा कि भारत और इथियोपिया के संबंध लगभग 2000 साल पुराने हैं, भारतीय महासागर के रास्ते आने वाले व्यापारी मसाले और सोना तो लाते ही थे, साथ ही अपने साथ विचार, संसकृति और जीवनशैली को भी साझा किया.

दोनों देशों में चाय और कॉफी जैसा रिश्ता

भारत और इथियोपिया की संस्कृति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जैसे इथियोपिया की कॉफी सेरेमनी लोगों को जोड़ती है, वैसे ही भारत में चाय बात चीत और रिश्ते बनाने का बड़ा माध्यम है. उन्होंने कहा कि इथियोपिया की कॉफी और भारत की चाय की तरह ही दोनों देशों की दोस्ती भी लगातार मजबूत हो रही है.

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार