Ro no D15139/23

टोकन तुंहर हाथ से बदली किसान की तक़दीरः गोढ़ी के किसान डर्मेंद्र डहरिया का कहना है

कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम गोढ़ी के किसान   डर्मेंद्र कुमार डहरिया आधुनिक सुविधाओं और सरकार की किसान हितैषी व्यवस्था से संतुष्ट नज़र आते हैं। उन्होंने इस वर्ष लगभग 7 से 8 एकड़ भूमि में धान की फसल ली। उनके खेत में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है, जहां बोर के माध्यम से नियमित सिंचाई होती है।
इस वर्ष  डहरिया ने नकटीखार स्थित धान उपार्जन केंद्र में कुल 59 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि धान बेचने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 63 क्विंटल धान बेचा था, और तब की तुलना में इस बार व्यवस्था और भी बेहतर रही। किसान का कहना है कि वर्तमान में धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। केंद्र पर पहुंचने के बाद लंबी कतारों में खड़े होने की मजबूरी नहीं है। टोकन तुंहर हाथ एप्लीकेशन के माध्यम से किसान आसानी से टोकन कटवा लेते हैं और अपनी सुविधा अनुसार तय दिन पर धान विक्रय कर सकते हैं।   डहरिया ने यह भी बताया कि धान बेचने के कुछ ही दिनों के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है, जिससे बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सरल, पारदर्शी और त्वरित भुगतान व्यवस्था ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इन सुविधाओं से किसान न केवल संतुष्ट हैं, बल्कि खुश भी हैं। डर्मेंद्र कुमार डहरिया की यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित धान उपार्जन प्रणाली किस प्रकार किसानों के जीवन को आसान और समृद्ध बना रही है।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी