Ro no D15139/23

मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में विशेष रोजगार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

उपसंचालक, रोजगार एवं विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर की डॉ. (श्रीमती) शशी अतुलकर द्वारा अवगत कराया गया है कि मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को एक विशेष रोजगार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन्स, रायपुर में आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प में फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा एक्सीक्यूटिव असिस्टेंट के 10 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित आवेदकों को स्कैनिंग, लोडिंग, अनलोडिंग, पैकिंग, पिकिंग एवं शॉर्टिंग से संबंधित कार्य करना होगा। चयनित आवेदकों को रूपये 11,000 से रूपये 14,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा कार्यक्षेत्र तेन्दुआ, हीरापुर (रायपुर) रहेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त इच्छुक मूकबधिर/श्रवणबधिर दिव्यांगजन, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है, इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। महिला एवं पुरुष दोनों ही दिव्यांग आवेदक पात्र होंगे।
कैम्प में शामिल होने वाले दिव्यांगजन अपने साथ 10वीं/12वीं/स्नातक की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित हों।
कैम्प में आने-जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल म.तवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी