Ro no D15139/23

पाली बस स्टैण्ड एवं शिव मंदिर मार्ग से हटाया गया बेजा कब्जा, यातायात व्यवस्था हुई सुगम

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली के मार्गदर्शन में आज नगर पंचायत पाली स्थित बस स्टैण्ड से अवैध एवं बेजा कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। दुकानदारों द्वारा सड़क के सामने शेड आदि लगाकर दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी।

नगर पंचायत पाली द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रथम चरण में आज बस स्टैण्ड पाली एवं शिव मंदिर पाली से चैतुरगढ़ मार्ग के मुख्य मार्ग के दोनों ओर किए गए बेजा कब्जे को हटवाया गया।
कार्यवाही के दौरान सभी दुकानदारों को पुनः नोटिस जारी कर समझाइश दी गई कि भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। बेजा कब्जा हटाने की इस कार्यवाही में तहसीलदार पाली   भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली, थाना प्रभारी पाली एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम

    8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?