Ro no D15139/23

जीतन राम मांझी ने दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी, बेटे से बोले- बीजेपी से लड़ाई के लिए तैयार रहअ

केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी और बीजेपी से मांग की है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हम से कुछ वादा किया गया था. उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है.

 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हम देख रहे थे कि खबरों में कहा जा रहा था कि JDU को 2 राज्यसभा सीटें, BJP को 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एक सीट दी जा रही है. ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) कहां है? 2024 के चुनावों में हमसे दो लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था.”

पीएम को धन्यवाद बोलते हुए की ये मांग

जीतन राम मांझी ने आगे कहा, “उस समय, हमें एक लोकसभा सीट दी गई, जिसे हमने जीता और हमें मंत्री बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, लेकिन राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है. जब अप्रैल में राज्यसभा चुनाव होंगे, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) को एक सीट मिलनी चाहिए. यह हमारी मांग है और यही बात हम अपने पार्टी अधिकारियों से कह रहे थे.”

बीजेपी पर बेईमानी का आरोप

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से बड़ा और तीखा राजनीतिक संदेश दिया. मंच पर मौजूद अपने बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को संबोधित करते हुए मांझी ने भाजपा पर बार-बार बेईमानी करने का आरोप लगाया और संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही.

बेटे से क्या बोले मांझी

मांझी ने मगही भाषा में भावुक अंदाज में कहा, “मन के छोटा मत करअ संतोष, जीतन राम मांझी के बाबू जी हलथी चरवाहा, आज तोहर बाप केंद्रीय मंत्री है. बीजेपी से लड़ाई के लिए तैयार रहअ. बीजेपी बेईमानी कइलो हे, अब तू इंकलाब जिंदाबाद करे ला तैयार रह.”

उन्होंने कहा कि भाजपा की बेईमानी अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है और पार्टी को संघर्ष की राह पर उतरना होगा. मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम पार्टी को राज्यसभा की एक सीट चाहिए. लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया.

एनडीए के अंदर तनाव?

मांझी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों में राज्यसभा का चुनाव है और यदि इस बार भी सीट नहीं मिली तो हम पार्टी गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने यहां तक कहा कि वह केंद्र सरकार में मंत्री पद छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे. कार्यक्रम के दौरान मंच पर संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे. मांझी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और एनडीए के भीतर तनाव के संकेत साफ नजर आने लगे हैं.

 

बिहार चुनाव में कैसा था प्रदर्शन

बिहार चुनाव में एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. बिहार चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 सीटें जीतकर करीब 83 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल किया था. मगध क्षेत्र में हम पार्टी का दबदबा दिखा था.

जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा था कि हमें सिर्फ छह सीटें दी गईं, जो बहुत कम थी. अगर हमें 15 सीटें मिलतीं, तो हम कम से कम 8 जीतते और मान्यता प्राप्त पार्टी बन जाते.

अभी हम सिर्फ रजिस्टर्ड पार्टी हैं. चुनाव आयोग सभी दलों को बुलाता है, लेकिन अभी हमें नहीं बुलाया जाता. कई जगह अपमान सहना पड़ता है. 2020 में हमें 7 सीटें मिली थीं, जिसमें से हमने 4 जीती थीं. इस बार हमने एनडीए नेताओं से बार-बार प्रार्थना की, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई.

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?