Ro no D15139/23

राजीव भाई दीक्षित जयंती एवं पुण्यतिथि पर नियमित योग एवं स्वदेशी को अपनाने का दिया गया संदेश

स्वदेशी के प्रणेता राजीव भाई दीक्षित की जयंती एवं पुण्यतिथि पर महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को सुबह मोतीपुर ढाबा रोड स्थित उद्यान में योग एवं स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं नागरिकों को नियमित योग करने एवं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया गया तथा योग एवं स्वदेशी के लाभ एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष पंचगव्य चिकित्सक डॉ. डिलेश्वर साहू ने राजीव भाई दीक्षित के जीवन का परिचय देते हुए उनसे प्रेरणा लेने कहा और सोशल मीडिया पर व्यर्थ के वीडियो देखने के बजाए राजीव दीक्षित जी के वीडियो देखने और सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठकर गुनगुने पानी पीने एवं दांतों को दातून या मंजन से साफ करने के अद्भूत फायदों के बारे में बताया। योग प्रशिक्षक श्री देवा रंगारी ने बच्चों एवं नागरिकों को सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, ध्यान सहित अन्य योगाभ्यास कराया और नियमित योग एवं प्रणायाम के फायदों के बारे में बताया। बच्चों को पार्षद मनोहर यादव, जीआर देवांगन, मनहरण देवांगन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार चित्वरकर, महेंद्र यादव, राजीव सिन्हा, आश्विन यादव , गोपाल निर्मलकर, शेषनारायण देवांगन, हेमंत देवांगन, मधु राजपूत, अंजली पंजवानी, वर्षा पंजवानी, खुशी सिन्हा, रूपा सिन्हा, संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री आनंद श्रीवास्तव एवं राकेश सोनी, संस्थान के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक धरमराज यादव, पुरूषोत्तम देवांगन, धर्मेन्द्र साहू एवं बड़ी संख्या में नन्हें बच्चे एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

      भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे