Ro no D15139/23

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई 665 कट्टा धान जप्त एवं 50 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया

जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न तहसीलों में कल बीती रात और आज अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं अनियमितता के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें 665 कट्टा धान एवं 50 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया।
विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत एसडीएम श्री बजरंग वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम बहमनी में गोयल ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण किए जाने पर वहां 600 कट्टा धान का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर धान को जप्त कर लिया गया है तथा संबंधित प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत एसडीएम   नमिता मारकोले के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा घुंचापाली क्षेत्र में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 65 कट्टा धान पकड़ा गया। इस दौरान धान परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत धान को जप्त कर थाना बागबाहरा के सुपुर्द किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं तहसील सरायपाली अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पुडागढ़ में निरीक्षण के दौरान एक किसान द्वारा 132 क्विंटल धान का टोकन कटाया जाना पाया गया, जबकि मौके पर किसान के घर में केवल 82 क्विंटल धान ही उपलब्ध था। पूछताछ में किसान द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके पास अतिरिक्त धान उपलब्ध नहीं है। इस पर मौके पर पंचनामा तैयार कर शेष 50 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।
जिला प्रशासन ने निर्देश दिए है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में आगे भी सतत निरीक्षण कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल