Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जांची गई सुरक्षा व्यवस्था

ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्णः- कलेक्टर
कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   कुणाल दुदावत द्वारा  आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई.वी.एम. एवं वीवीपैट वेयरहाउस का  त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड, रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्वाचन से संबंधित उपकरणों के रख-रखाव और दस्तावेजीकरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
कलेक्टर   दुदावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस परिसर की साफ सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं मशीनों की स्थिति का समय-समय पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने सभी अभिलेखों एवं मशीनों की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सुझाव भी दिए। इस दौरान कलेक्टर  ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी वेयरहाउस संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की।  कलेक्टर ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनैतिक दलों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे। इस त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया और वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर  कलेक्टर   देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी   माधुरी सोम ठाकुर सहित जिला निर्वाचन कार्यालय  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप

      सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं निवेश, बिहान समूह से जुड़कर वनोपज कारोबार और मछलीपालन से भी बढ़ा रहीं आय रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की राशि देने…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

      जशपुर के 10 हजार विद्यार्थियों की होगी स्क्रीनिंग, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक