Ro no D15139/23

सरकारी के बजाय निजी अस्पताल भेजे जाने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती’

सरकारी के बजाय निजी अस्पताल पहुँचाने का चल रहा धंधा” के संबंध में स्व श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के. के. सहारे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाचार में उल्लेखित मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पाई गई।
डीन डॉ. सहारे ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों को निजी अस्पताल भेजने जैसी गतिविधियाँ पूर्णतः अस्वीकार्य हैं। इस प्रकार की संभावना को रोकने हेतु अस्पताल परिसर में किसी भी निजी एजेंसी या निजी एम्बुलेंस को खड़े होने की अनुमति नहीं देने संबंधी सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक अस्पताल अधीक्षक एवं उप-अस्पताल अधीक्षक को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डीन ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और मरीजों के हितों से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी