Ro no D15139/23

सुशासन की नींव पर टिकी धान खरीदी व्यवस्था, किसानों को मिला सम्मान, सुविधा और सही मूल्य’ ’धान विक्रय से चेहरे पर खुशी की चमक – प्रसन्न कृषक गोवर्धन प्रसाद कैवर्त’

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुगमता एवं निर्बाध रूप से निरंतर जारी है। खेत से लेकर उपार्जन केंद्र तक किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। शासन द्वारा की गई बेहतर योजना, सर्वाधिक समर्थन मूल्य तथा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते किसानों में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सम्मानजनक प्रक्रिया तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रशासनिक अमले द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे तौल, पंजीयन, भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो रही हैं। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में जिले के ग्राम तरदा निवासी कृषक   गोवर्धन प्रसाद कैवर्त ने अपनी मेहनत की उपज 52 क्विंटल धान का विक्रय कनकी स्थित उपार्जन केंद्र में किया। श्री कैवर्त के पास लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई “तुंहर टोकन” ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे उन्हें समिति कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय की भी बचत हुई। यह डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत सुविधाजनक सिद्ध हो रही है।
कृषक श्री कैवर्त ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष उन्होंने 105 क्विंटल धान का विक्रय किया था और उस समय भी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल, सुचारू एवं परेशानी मुक्त है। उपार्जन केंद्र पर पहुंचते ही तौल, पंजीयन एवं अन्य औपचारिकताएं सहजता से पूरी हो जाती हैं, जिससे किसानों को संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा घोषित सर्वाधिक समर्थन मूल्य किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है। साथ ही, उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएं और अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किसानों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार यह दर्शाता है कि शासन वास्तव में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। निरंतर निगरानी एवं व्यवस्था की पारदर्शिता के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार का संदेह या भय नहीं रहता।
कृषक   गोवर्धन प्रसाद कैवर्त ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसान स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जिले में बेहतर धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कोरबा की भी सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित की जा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनमें शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।

  • Related Posts

    डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन – रोजगार मेला में 17 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र

    – 105 आवेदकों का हुआ चयन राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में किया गया। उप संचालक रोजगार श्री विष्णु…

    Read more

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जुलाई तक

      राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 02 अंतर्गत ग्राम सहसपुरदल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका पद पर भर्ती के लिए 27…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध