Ro no D15139/23

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत पेंट के सचिव पन्नालाल गुप्ता निलंबित

जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 13 नवम्बर 2025 के द्वारा प्रेषित किये गये प्रतिवेदन अनुसार 26 जून 2025 को ग्राम पंचायत पेंट जनपद पंचायत मैनपाट का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक मनरेगा द्वारा किया गया था। निरीक्षण के दौरान शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनमन में स्वीकृत आवास का जियो टैगिंग में अनियमितता पाया गया। अनियमितता के संबंध में ग्राम पंचायत पेंट के सचिव श्री पन्नालाल गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सचिव श्री गुप्ता द्वारा अपने बचाव हेतु उक्त नोटिस का उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। श्री गुप्ता द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना करना एवं कार्य दायित्वों का निर्वहन लापरवाही पूर्वक किया जाना अनुशासन हीनता को प्रदर्शित करता है जो कि छ०ग० पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (क) एवं (ख) के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत पेंट के सचिव श्री पन्नालाल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मैनपाट में नियत करते हुए नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम पंचायत राजापुर के सचिव श्री मधिम राम को ग्राम पंचायत पेंट का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौपा गया है। इसी प्रकार सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले नरेगा अंतर्गत 04 रोजगार सहायको में से 02 रोजगार सहायको को पद से पृथक करने तथा 02 रोजगार सहायकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा