Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया पुनर्वास केंद्र, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण

कलेक्टर  संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत  नम्रता चौबे ने पुनर्वास केंद्र, सेंट्रल लाइब्रेरी तथा गवर्नमेंट गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान पुनर्वास केंद्र में रह रहे पुनर्वासितों से उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासितो के लिए बनाए जा रहे समस्त आवश्यक दस्तावेजों, उन्हें उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों, दिए जाने वाले स्टाइपेंड एवं किट बैग के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
इसके पश्चात सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर महोदय ने स्कूली बच्चों को शनिवार एवं रविवार के दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेंट्रल लाइब्रेरी से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए माइंड गेम प्रतियोगिता आयोजित करने, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सेंट्रल लाइब्रेरी में आमंत्रित कर कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंतिम चरण में अधिकारियों द्वारा गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया गया। वर्तमान में फैक्ट्री में लगभग 180 महिलाएं कार्यरत हैं, जो टी-शर्ट एवं पैंट का निर्माण कर रही हैं। अधिकारियों ने फैक्ट्री में और अधिक महिलाओं को जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना,…

    Read more

    वन मंत्री की पहल पर बीजापुर में शुरू हुआ जिले का पहला ‘ट्री एटीएम’ डीएवी स्कूल में सीडबॉल निर्माण और वन महोत्सव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मोबाइल ट्री एटीएम’ की अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके मुख्य उद्देश्य है सुकमा,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए