Ro no D15139/23

राजू रस्तोगी उर्फ शर्मन जोशी ने सीक्वल के अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं चाहता हूं दूसरा पार्ट बने’

3 इडियट्स के 16 साल पूरे होने पर फिल्म के सीक्वल की चर्चाएं तेज हैं. इस बीच शर्मन जोशी ने 3 इडियट्स 2 पर अपनी चुप्पी तोड़ी और फिल्म से जुड़े यादगार किस्से साझा किए, जिसने दर्शकों के दिलों को एक बार फिर छू लिया.

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स को कल यानी 25 दिसंबर को पूरे 16 साल होने वाले हैं. क्रिसमस के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि लोगों की सोच, पढ़ाई और जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल दिया. इसी बीच आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज होने लगी हैं. हालांकि अब राजू रस्तोगी का किरदार निभाने वाले एक्टर शर्मन जोशी ने इसपर खुलकर बात की है.

नहीं बन रहा 3 इडियट्स का सीक्वल?

शर्मन जोशी ने बताया कि वह खुद भी चाहते हैं कि 3 इडियट्स 2 बने, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. सीक्वल की खबरें पहले भी कई बार सामने आई हैं, लेकिन हर बार कुछ और ही निकला. एक बार तो एक विज्ञापन को लोग फिल्म का सीक्वल समझ रहे थे. लेकिन इस कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला निर्देशक राजकुमार हिरानी, लेखक अभिजीत जोशी और आमिर खान ही कर सकते है. फिल्म के 16 साल पूरे होने पर शर्मन ने भावुक होकर कहा कि 3 इडियट्स उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है और वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें इसका हिस्सा बनने का मौका मिला.

इस फिल्म से शर्मन को मिली पहचान

इसके अलावा उन्होंने हंसते हुए एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया कि जब उन्हें फिल्म के लिए फाइनल कॉल आया, तब वह जिम में सिक्स पैक बनाने में लगे थे. तभी राजकुमार हिरानी ने उनसे कहा था कि अब अगले तीन साल तक जिम की शक्ल मत देखना. यह सुनकर शर्मन आज भी मुस्कुरा देते हैं. उन्होंने आगे बताया कि राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म स्टाइल (2001) में देखा था और तय कर लिया था कि भविष्य में किसी फिल्म में उन्हें जरूर कास्ट करेंगे. बाद में वही मौका 3 इडियट्स के रूप में सामने आया.

आत्महत्या वाले सीन का दर्शकों पर असर

फिल्म में जब शर्मन का किरदार आत्महत्या की कोशिश करता है. इस सीन को लेकर शर्मन ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ उनके एक्सप्रेशन से बात नहीं बन पा रही थी. तब हिरानी सर ने इसमें परिवार के शॉट्स और दीये के गिरने वाला सीन एड किया, जिससे इसका असर कई गुना बढ़ गया. शर्मन ने बताया कि कई लोग उनके माता-पिता को फोन करके पूछते थे कि वह ठीक तो हैं. इतना ही नहीं, प्रीमियर के समय उनकी छोटी बेटी भी उस सीन को देखकर रो पड़ी थी और तब तक शांत नहीं हुई, जब तक शर्मन ने उसे गोद में नहीं लिया.

  • Related Posts

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    12वें दिन भी ‘द केरला स्टोरी 2’ कमाई का सिलसिला जारी, कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप

    The kerala story 2 Box office Collection Day 12: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम