Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में घटित घटना पर सर्व समाज–अविनाश ग्रुप आमने सामने, 7 युवक गिरफ्तार,किसी धार्मिक सजावट को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी, ऋषि मिश्रा

रायपुर। कांकेर के आमाबेड़ा में हिंदू जनजातीय समुदाय के साथ हुई घटना से आहत होकर बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद के समर्थन में 24 दिसंबर को जब सर्व समाज के युवा मॉल पहुंचे, मॉल कर्मचारियों को बंद का समर्थन देने समझाइश दिया। परंतु कुछ देर देकर बाद वहां से वापस लौटने के दौरान बंद का समर्थन नहीं करने को देख मॉल कर्मचारियों और सर्व समाज के युवाओं के बीच कहा-सुनी हुई और इसी बीच भागदौड़ के कारण मॉल में लगी क्रिसमस सजावट बिखर गया।

मॉल प्रबंधन की शिकायत पर कार्रवाई

घटना के बाद मॉल संचालक अविनाश ग्रुप ने तेलीबांधा थाने में युवाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में 7 युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि एक नाबालिग को छोड़ दिया गया।

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

युवाओं की गिरफ्तारी से नाराज सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग शनिवार को तेलीबांधा थाने के सामने जमा हुए और दिनभर धरना दिया। भीड़ बढ़ने और माहौल गरमाने पर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए देर शाम करीब 500 लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लगभग दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

हमारी मंशा नुकसान पहुंचाने की नहीं : ऋषि

सर्व समाज और बजरंग दल के ऋषि मिश्रा ने कहा कि बंद के दौरान युवाओं की मंशा मॉल में किसी भी धार्मिक सजावट को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि बंद का उद्देश्य आमाबेड़ा में ईसाई मिशनरियों और भीम आर्मी द्वारा हिंदू बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध को दर्ज कराना था।
उन्होंने कहा कि सर्व समाज कांकेर के जनजातीय हिंदुओं की संस्कृति की रक्षा और पेशा एक्ट के तहत उनके स्वशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस