Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दो सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर, 28 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले में दो सड़क विकास कार्यों को नई गति दी। उन्होंने भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम शिवसागरपुर में कासलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 119 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम महेशपुर में 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के प्रारंभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क सिलफीली राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक जाती है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शासन ने 1269 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस