Ro no D15139/23

खनिज चोरी पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी जारी खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा जप्त

जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28.12.2025 की रात्रि 11ः00 बजे ग्राम कलारतराई में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा औचक जांच की गई।
जांच के दौरान खनिज मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 नग हाईवा वाहनों को मौके पर जप्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य हाईवा वाहन को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे जप्त कर संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित वाहनों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलन में है।
कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खनिज मुरूम, रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं औचक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही से न केवल शासन के राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी रहेगी।”
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज मुरूम, रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रकार की सख्त एवं त्वरित कार्यवाही से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि शासन के राजस्व की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’