Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु, अब तक 663.53 करोड़ का भुगतान*

 

 

 

*उड़नदस्ता दलों की जांच में अब तक 126 प्रकरण दर्ज, 6,907 क्विंटल धान व 2 वाहन जब्त*

 

/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु धमतरी जिले में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 100 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत कुल 1,29,351 किसानों का 1,26,875.62 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है, जिनमें 74,106 सीमांत, 52,810 लघु तथा 2,436 दीर्घ कृषक शामिल हैं।

पंजीकृत किसानों में से 15 नवंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक कुल 65,891 किसानों से 3,15,872.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी गई धान की राशि का भुगतान किसानों को निरंतर किया जा रहा है। अब तक 58,360 किसानों को 663.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। धान खरीदी की सतत निगरानी एवं मॉनिटरिंग के लिए सभी 100 उपार्जन केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रति सप्ताह व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उड़नदस्ता टीम गठित की गई है। अंतरराज्यीय अवैध धान परिवहन रोकने के लिए उड़ीसा सीमा से लगे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद एवं सांकरा में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

धान के मिलिंग कार्य हेतु जिले में अब तक 169 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है। इनमें से 160 राइस मिलों को 8,00,208 मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति दी गई है, जिनमें 7,17,488 मीट्रिक टन का अनुबंध हो चुका है। अब तक 98 राइस मिलों द्वारा 86,254.6 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। उड़नदस्ता दलों द्वारा अब तक 126 प्रकरण दर्ज कर मंडी अधिनियम 1972 के तहत 6,907.70 क्विंटल धान एवं 2 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर 22,866.8 क्विंटल धान जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अवैध धान भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब तक 126 प्रकरण दर्ज कर 6,907.70 क्विंटल धान एवं 2 वाहनों को जब्त किया गया है। आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’