Ro no D15139/23

आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर ने राजनीतिक दलों को दी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विस्तृत जानकारी

आयुक्त व रोल ऑब्जर्वर बिलासपुर संभाग   सुनील जैन तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्पष्ट मंशा है कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न जुड़ने पाए। विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत 22 जनवरी तक दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। मृत मतदाताओं एवं दो स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम विलोपित किए जा रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत ‘सी’ श्रेणी में सम्मिलित मतदाताओं से भी दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों की सुनवाई उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों के अनुसार मतदाता सूची संशोधित की जाएगी।
आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री जैन ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में बूथ लेवल असिस्टेंट (बीएलए) का सहयोग महत्वपूर्ण है, अतः वे क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता आवेदन से वंचित न रहे।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर ने गंभीरता से सुना। दलों द्वारा मृत, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं की सूची बीएलए के पास उपलब्ध कराने की मांग पर उन्होंने बताया कि यह सूची बीएलए के पास उपलब्ध है तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उसका अवलोकन कर सकते हैं।
बूथ और भाग संख्या में परिवर्तन के कारण मतदाताओं को नाम खोजने में आ रही कठिनाइयों तथा नए व पुराने भाग संख्या की सूची उपलब्ध कराने संबंधी मांग पर उन्होंने उप निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि उद्देश्य यही है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़े।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर   देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर  ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर   तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा

    *सचिव श्री भीम सिंह ने योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*   *संभाग आयुक्त श्री श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर…

    Read more

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से किया जा रहा कार्य

    राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य पर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात