Ro no D15139/23

1 जनवरी से सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ी सैलरी? दिसंबर के महंगाई आंकड़े आने के बाद चलेगा पता

सरकारी कर्मचारियों का DA CPI-IW के 12 महीने के औसत से तय होता है. नवंबर के आंकड़े आ चुके हैं, लेकिन दिसंबर 2025 का डेटा बाकी है. इसके आने के बाद ही साफ होगा कि 1 जनवरी 2026 से DA और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर जरूर है, लेकिन सैलरी बढ़ोतरी को लेकर पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है. केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी ओर, 1 जनवरी से महंगाई भत्ता (DA) कितना बढ़ेगा, इसका फैसला दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़े आने के बाद ही होगा.

7वां वेतन आयोग खत्म, 8वें का इंतजार शुरू

7वें वेतन आयोग की 10 साल की अवधि 31 दिसंबर 2025 को पूरी हो चुकी है. ऐसे में लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी और इसके Terms of Reference (ToR) को भी मंजूरी मिल चुकी है. यह आयोग कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करेगा.

कर्मचारियों की सबसे बड़ी उम्मीदें क्या हैं?

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इस समय सबसे ज्यादा चर्चा दो अहम मुद्दों को लेकर है, न्यूनतम वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी और 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर क्या तय किया जाएगा. 7वें वेतन आयोग के दौरान न्यूनतम वेतन को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया था, जिससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिला था. इसी अनुभव के चलते इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि न्यूनतम वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

8वां वेतन आयोग कब से लागू हो सकता है?

सरकारी परंपरा के अनुसार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी. हालांकि, अगर आयोग अपनी रिपोर्ट 2027 के अंत तक देता है और इसे लागू करने में 2028 तक का समय लगता है, तब भी कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर मिलने की पूरी संभावना है, जैसा कि 7वें वेतन आयोग के समय हुआ था.

सैलरी बढ़ोतरी कैसे तय होगी?

8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का सबसे अहम आधार फिटमेंट फैक्टर होगा. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई सैलरी तय की गई थी. इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.15 या उससे ज्यादा रखने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी और कुल वेतन तय होगा.

1 जनवरी से DA कितना बढ़ेगा? अभी सस्पेंस बरकरार

जहां एक तरफ 8वें वेतन आयोग की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की नजरें महंगाई भत्ते (DA) पर टिकी हैं. असल में, 1 जनवरी 2026 से DA कितना बढ़ेगा, इसका जवाब अभी अधूरा है. श्रम ब्यूरो के मुताबिक, नवंबर 2025 में CPI-IW इंडेक्स 0.5 अंक बढ़कर 148.2 पर पहुंच गया है. वहीं सालाना महंगाई दर घटकर 2.56% रह गई है, जो नवंबर 2024 में 3.88% थी.

  • Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के…

    Read more

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला