Ro no D15139/23

जो मादुरो का संदेश, वही मेरा… ट्रंप की धमकी के बाद बोलीं वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति, US के सहयोग की जताई उम्मीद

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज निकोलस मादुरो की अमेरिका द्वारा गिरफ्तारी के बाद संदेश जारी किया है. उन्होंने इस दौरान मादुरो के प्रति निष्ठा भी दिखाई और अमेरिकी सरकार को देश में सहयोग करने के लिए आमंत्रित ही किया है. उन्होंने कहा कि शांति और संवाद का उनका संदेश भी वही है, जो मादुरो का रहा है.

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज निकोलस मादुरो के पद से हटाए जाने के बाद सत्ता संभालेंगी. हालांकि, रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को देश से ले जाने की आलोचना की है और मांग की है कि अमेरिका उन्हें वापस लौटाए. इस पर ट्रंप ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर वह सही काम नहीं करती है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद मादुरो से भी बड़ी. ट्रंप ने यह चेतावनी अंटलांटिक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में दी. इस धमकी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका सरकार को सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने का निमंत्रण देते हुए एक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ काम करना चाहता है, हालांकि उन्होंने इस दौरान मादुरो के प्रति भी अपना समर्थन जाहिर किया और कहा कि उनका संदेश वही है, जो राष्ट्रपति निकोलस का था.

इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “वेनेजुएला की ओर से दुनिया के नाम और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक संदेश: वेनेजुएला शांति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. हमारा देश बाहरी खतरों के बिना, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माहौल में जीना चाहता है. हमारा मानना है कि वैश्विक शांति की नींव हर देश के भीतर शांति सुनिश्चित करने से रखी जाती है. हम अमेरिका और वेनेजुएला के बीच और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ वेनेजुएला के संबंधों को संतुलित और सम्मानजनक बनाने को प्राथमिकता देते हैं, जो संप्रभु समानता और आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप के सिद्धांतों पर आधारित हों. यही सिद्धांत दुनिया के बाकी देशों के साथ हमारी कूटनीति का मार्गदर्शन करते हैं.”

वही संदेश जो मादुरो का, अमेरिका को साथ काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं – डेल्सी रोड्रिगेज

हालांकि अमेरिका ने संकेत दिया है कि मादुरो के बाद के परिदृश्य में रोड्रिगेज उनकी पसंदीदा नेता होंगी. इसके बावजूद रोड्रिगेज ने मादुरो के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि शांति और संवाद का उनका संदेश भी वही है, जो मादुरो का रहा है. उन्होंने कहा, “हम अमेरिका सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में साझा विकास पर केंद्रित सहयोग के एजेंडे पर हमारे साथ काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि स्थायी सह-अस्तित्व को मजबूत किया जा सके.”

  • Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के…

    Read more

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला