Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव ने अपने निवास पर स्थापित किया सोलर पैनल

केन्द्र एवं राज्य शासन से मिली कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी
– सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य, मिला रहा भरपूर फायदा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सौर ऊर्जा के माध्यम से देश ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने अपने निवास ग्राम पार्रीकला में 3 किलो वॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है, जिसका उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है। अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए की सब्सिडी तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की सब्सिडी शीघ्र ही सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि प्राकृतिक ऊर्जा बिजली उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। सौर ऊर्जा से प्राप्त बिजली इको फ्रेंडली भी है।   चंद्राकर ने बताया कि सोलर पैनल लगाने से उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है और राहत मिली है। श्रीमती चंद्राकर ने प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना बिजली बिल में राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर