Ro no D15139/23

बिल्कुल सही किया, मुस्फिजुर विवाद पर आकाश चोपड़ा की एंट्री, बांग्लादेश के मुद्दे पर BCCI का किया समर्थन

Aakash Chopra Reaction on Controversy: IPL से मुस्तफिजुर रहमान की रिहाई के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है. आकाश चोपडा ने बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देकर कहा कि देश की गलतियों का असर खिलाड़ियों पर भी पड़ता है.

Aakash Chopra Reaction on Controversy: आईपीएल 2026 (IPL 2026) और टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल से रिलीज किए जाने के फैसले के बाद विवाद और गहरा गया. इसी बीच बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना किया और अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी. इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपडा (Aakash Chopra) ने खुलकर अपनी राय रखी है और बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है.

BCCI के फैसले पर आकाश चोपडा का समर्थन

आकाश चोपडा ने साफ शब्दों में कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज करने का फैसला सही है. उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ नहीं बल्कि हालात को देखते हुए लिया गया है. आकाश के मुताबिक BCCI को अपने देश की भावनाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देनी होती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि खेल और राजनीति को अलग रखना आसान नहीं होता जब हालात बहुत संवेदनशील हो जाएं.

बांग्लादेश की स्थिति पर उठाए सवाल

आकाश चोपडा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में वहां अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार हुआ है और हिंसा की खबरें लगातार सामने आई हैं. आकाश के अनुसार अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो वहां से हिंदू समुदाय धीरे-धीरे खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश में ऐसी स्थिति चिंताजनक होती है और इसका असर खेल संबंधों पर भी पड़ता है.

  • Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के…

    Read more

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला