Ro no D15139/23

कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न के विकल्प को लेकर स्पष्टीकरण

महासमुंद जिले में आयोजित कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय के एक प्रश्न के संभावित उत्तरों के चार विकल्पों में से एक विकल्प को लेकर उत्पन्न स्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार लहरे ने स्थिति स्पष्ट किया है।
डीईओ  लहरे ने बताया कि संबंधित प्रश्न का चयन कर उसे प्रिंट हेतु भेजा गया था, किंतु वह प्रश्न पत्र प्रकाशित न होकर दूसरा प्रश्न पत्र का प्रकाशन हुआ। प्रश्न पत्र की गोपनीयता के कारण उसे परीक्षा केंद्र में ही खोला गया। जैसे ही संबंधित विकल्प के संबंध में जानकारी संज्ञान में आया, तत्काल उस विकल्प को हटाकर नया विकल्प दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित वेंडर को पत्र लिखकर प्रकाशित पांडुलिपि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यह भी जानकारी मांगी गई है कि प्रश्न पत्र कैसे बदल गया।
डीईओ श्री लहरे ने स्पष्ट किया कि विभाग की मंशा किसी भी प्रकार से किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस कारण किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, तो वे जिला शिक्षा अधिकारी होने के नाते विनम्रतापूर्वक खेद प्रकट करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी और प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर