Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं’ ’प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश’

कलेक्टर   कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जिसमें आमजनों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।
जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सुव्यवस्थित रूप से दर्ज कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। प्रशासन की प्राथमिकता रही कि प्रत्येक आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा मिले और सभी मामलों का नियमानुसार त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन एवं बंटवारा, बेजाकब्जा, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत, सोलर पैनल स्थापना तथा एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित विषय शामिल रहे। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग