Ro no D15139/23

बांकीमोंगरा में एक दिवसीय एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं स्वास्थ्य जॉंच शिविर संपन्न 100 लोगो की हुई जॉंच

कलेक्टर   कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम बांकी मोंगरा में जिला एड्स कट्रोल    सोसायटी द्वारा 10 जनवरी को एक दिवसीय इंटेंसिफाईड एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 130 लोग पंजीकृत हुए तथा 100 लागों का (वीडीआरएल-100,एचबी-100, शुगर-88, बीपी-87 ) जॉंच किया गया। इस शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दवाओं का वितरण, एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी, परामर्श, बचाव के सुरक्षित उपायों, एड्स पॉजिटिव मरीजों से भेदभाव ना करने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी ( ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है, खासकर सीडी 4 कोशिकाओं को नष्ट करता है, जिससे शरीर संक्रमणों और बिमारियों से ठीक से लड़ नहीं पाता और अंततः एड्स बिमारी नामक गंभीर स्थिति हो सकती है, लेकिन सही इलाज से इसे नियंत्रित करके स्वस्थ्य जीवन जिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह जानना जरूरी है कि आप एचआईव्ही पॅाजिटिव हैं या नहीं क्योकि कई बार मरीज में एचआईवी का कोई अपना लक्षण नहीं होता है। यह हमेशा दूसरी बिमारियों का लक्षण लिए हुए होता है। जिसमें  प्रायः यह देखने को मिलता है कि व्यक्ति को एक महीने या अधिक समय तक लगातार फ्लू, बुखार, थकान, सिरदर्द, गले में खरास, रात को पसीना हो सकती है  कोई भी एैसी बिमारी जैसे उल्टी, दस्त, निमनिया, मुँह में छाले’ टीबी जैसे संक्रमण वाली बिमारिया हो सकती है। एैसी परिस्थिती में प्रत्येक व्यक्ति को एचआईवी जॉंच जीवन में कम से कम एक बार जरूर कराना चाहिए, साथ ही यौन रूप से सक्रिय लोगों को हर साल या जोखिम के आधार पर जिसमें असुरक्षित यौन संबंध, सुई साझा करना या किसी व्यक्ति को यौन संचारित रोग हो  तो उन्हे प्रत्येक 3 से 6 माह में अवश्य जॉंच कराना चाहिए इसके साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रथम तिमाही में  एचआईवी की जॉंच कराना अनिवार्य है। और अगर जॉंच और उपचार नहीं हुआ तो  एड्स बिमारी हो सकती है,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने आग्रह किया है कि जिन व्यक्तियों में उपरोक्त लक्षण हों मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय) के आइटीसी सेंटर, समस्त विकासखण्ड के आईटीसी सेंटर तथा टोलफ्री नंबर 1097 में संपर्क कर अपना निःशुल्क स्वास्थ्य जॉंच करा सकते है।

  • Related Posts

    सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भर

      पति के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रहीं बिंदिया अब अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का कर रहीं भरण-पोषण “महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सक्षम योजना…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से दिनांक 03/09/2026 (गुरुवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों हेतु…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप