Ro no D15139/23

युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व का संचार*

*बलौदाबाजार–भाटापारा में युवा संवाद कार्यक्रम, 900 से अधिक युवाओं की सहभागिता*

रायपुर, 12 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके विचार, ऊर्जा और संकल्प से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, कॉलेज विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सत्रों में युवाओं से सीधा संवाद, प्रेरक व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अनुभव साझा किए गए। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
जिला प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन जिले में युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    Live श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर टाटीबंध

    Read more

    रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ शुभारंभ, लगातार 30वें वर्ष आयोजित हो रहा सेवा कार्य

    रायगढ़। रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ राधे भवन में पूर्व विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप