Ro no D15139/23

कलेक्टर दुदावत ने आदिम जाति कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना पर दिया विशेष जोर

कलेक्टर   कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों तथा निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली गई।
कलेक्टर ने विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों के शैक्षणिक परिणामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणामों में निरंतर सुधार लाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रभावी शिक्षण रणनीति, नियमित मूल्यांकन एवं विशेष मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही शैक्षणिक अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा समर्पित प्रयासों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभाग अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई। आदिवासी बालक आश्रम, पोड़ी उपरोड़ा सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने इन्हें समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोनकोना, बिंझरा सहित अन्य स्थलों पर चल रहे नवीन शैक्षणिक भवनों के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली और नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने अधीक्षक आवास, मिनीमाता बैराज से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   दिनेश कुमार नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग   श्रीकांत कसेर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग