Ro no D15139/23

सुशासन में बदली किसानों की तकदीर, धान खरीदी बनी की पूरी प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी’ सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत हो रहा अन्नदाता का आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता आज पहले से कहीं अधिक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा है। किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर करते हुए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था प्रक्रिया को सरल, तेज और पूर्णतः पारदर्शी बनाया है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य के साथ-साथ सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है और यही कारण है कि आज खेत से उपार्जन केंद्र तक हर किसान के चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दे रही है।
इसी सुशासन की एक सशक्त मिसाल हैं कोरबा जिले के ग्राम सलीहाभाटा निवासी कृषक   कमलेश यादव, जो अपनी मेहनत की उपज लेकर उपार्जन केंद्र भैंसमा पहुंचे।   यादव ने पिछेल वर्ष के साथ इस वर्ष भी 67 क्विंटल 20 किलोग्राम धान की बिक्री की है। उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित और समय पर मूल्य दिया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में बैठने, उठने और पंजीयन से लेकर भुगतान तक की पूरी व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित की गई है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होने के कारण किसी भी प्रकार का भ्रम या अव्यवस्था नहीं है। किसान को केवल अपनी फसल उपार्जन केंद्र तक लानी होती है, उसके बाद हर कार्य आसानी और स्पष्टता के साथ संपन्न हो जाता है।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ा है और यह विश्वास मजबूत हुआ है कि सरकार वास्तव में उनकी समस्याओं को समझती है और उनके हित में काम कर रही है। इससे खेती अब एक सुरक्षित और लाभकारी कार्य बनती जा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार के किसान हितैषी फैसलों से हजारों किसानों की जिंदगी में बदलाव आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में भी किसानों के साथ इसी तरह खड़ी रहेगी और उन्हें आत्मनिर्भर व खुशहाल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास प्रदेश के अन्नदाताओं को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की ओर ले जाने की मजबूत आधारशिला बन रहा है, जिससे “सुशासन में समृद्ध किसान” का संकल्प साकार हो रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी