Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओ को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में आमजन ने अपनी शिकायतें और मांगें कलेक्टर के समक्ष रखीं। जनदर्शन में नागरिकों ने बढ़े हुए बिजली बिल आने, बिल सुधार और अन्य तकनीकी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही किसानों की ओर से भूमि से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आईं। किसान अपनी जमीन के सीमांकन, जमीन पर अवैध कब्जा और सीमांकन प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर जनदर्शन में पहुंचे। कुछ हितग्राही अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने एवं नाम जोड़ने से संबंधित आवेदनों के साथ जनदर्शन में उपस्थित हुए। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा और स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाए।

जनदर्शन में कलेक्टर कई अधिकारियो को तुरंत पूछते हैं, क्या है समस्या और निराकरण की स्थिति

जनदर्शन में अधिकांश आवेदन के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जिम्मेदार अधिकारियों को साथ में बैठाते हैं और उन्हें तुरंत पूछते हैं, क्या है समस्या और निराकरण की स्थिति क्या है जैसे आवास के लिए सीईओ पंचायत और सीएमओ, राशन कार्ड के लिए फ़ूड अधिकारी, पेंशन, ट्रायसायकल के लिए समाज कल्याण अधिकारी, महतारी वंदन के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी, फ़ौती नामांतरण के लिए एस डी एम तहसीलदार, किसान सम्मान निधि के लिए कृषि अधिकारी, बिजली बिल आदि के विद्युत अधिकारी मौजूद रहते हैं।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

    धमतरी 1 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते दिन तहसील…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन