Ro no D15139/23

अनुपातहीन संपत्ति प्रकरण में आरोपी एवं परिजनों की संपत्तियों के क्रय-विक्रय पर रोक

जिला में दर्ज भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम दर्ज भूमि व भवन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अम्बिकापुर को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर के पत्र के अनुसार आरोपी श्री राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय, तत्कालीन उत्पादन सहायक, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के विरुद्ध अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के संबंध में अपराध क्रमांक 15/2020, धारा 13(1)बी एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत प्रकरण दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम जिला सरगुजा सहित अन्य जिलों में चल-अचल संपत्तियां पाए जाने की पुष्टि हुई है।
जांच में अम्बिकापुर तहसील अंतर्गत मौजा फुन्दुरडिहारी एवं नमना कला में श्रीमती शशि सिंह के नाम दर्ज भूमि तथा उन पर निर्मित आवासीय भवन पाए गए हैं, जिनका मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित संपत्तियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। की गई कार्यवाही की जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी